फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में एकमात्र महिला ही है तो नहीं मिलेगा नि:शुल्क गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एकमात्र सदस्य वाले परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई कनेक्शन नहीं मिल सकता क्योंकि भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना में रसोई गैस का कनेक्शन लेने के लिए महिला समेत दो परिजनों के आधार नंबर अनिवार्य किए हैं। ऐसी स्थिति में इकलौते सदस्य वाले परिवार उज्ज्वला योजना का निशुल्क गैस कनेक्शन लेने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने रसोई गैस से वंचित परिवारों की महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की है। इसमें गरीब महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की नियमावली के अनुसार उज्ज्वला योजना में रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदनकर्ता महिला को स्वयं का, परिवार के एक अन्य सदस्य का आधार कार्ड नंबर दर्ज कराना अनिवार्य है, तभी उस महिला को उज्ज्वला योजना में निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल पाएगा। पर्वतीय क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में कई परिवारों में एकमात्र महिला सदस्य ही हैं, जिनके पास रसोई गैस कनेक्शन नहीं हैं। राशन कार्ड में भी एकमात्र उसी महिला का नाम दर्ज है। जिले में ऐसी कई महिलाओं ने केएमवीएन की गैस एजेंसियों ने उज्ज्वला योजना के तहत फार्म भरा है। विभाग के सॉफ्टवेयर में आवेदन करने वाली महिला समेत दो सदस्यों के आधार नंबर दर्ज किए जाने हैं, लेकिन परिवार में एकमात्र सदस्य महिला के ही जीवित होने से सॉफ्टवेयर उज्ज्वला योजना के तहत ऐसे आवेदन अस्वीकार कर रहा है। इससे असहाय महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

उज्ज्वला योजना का लाभ पाने को महिला के दो परिजनों के आधार नंबर जरूरी
पेट्रोलियम मंत्रालय का नियम असहाय लोगों पर भारी पड़ रहा


ढैली गांव की चार महिलाएं भी निशुल्क गैस कनेक्शन से वंचित
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के ढैली गांव में चार परिवारों में एक-एक महिलाएं ही हैं। इन महिलाओं में पनुली देवी पुत्री कृष्णानंद, रेवती देवी पत्नी धर्मानंद, पार्वती देवी पत्नी मोहन चंद्र, पार्वती देवी पत्नी राम दत्त अपने परिवार में इकलौती सदस्य हैं। अंत्योदय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गांव के वार्ड सदस्य दिनेश जोशी इन महिलाओं के रसोई गैस कनेक्शन को आवेदन लेकर अल्मोड़ा गैस एजेंसी में पहुंचे, लेकिन इन महिलाओं के परिवार में अन्य सदस्यों के न होने से उन्हें रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



उज्ज्वला योजना में रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए परिवार के दो सदस्यों के आधार नंबर अनिवार्य हैं। नैनीताल में सोमवार को हुई बैठक में अधिकारियों के संज्ञान में इस मुद्दे को लाया गया है।
विज्ञापन

- राजीव कुमार, प्रबंधक, अल्मोड़ा गैस एजेंसी।

यह मामला पेट्रोलियम मंत्रालय के संज्ञान में है। मंत्रालय से नए निर्देश प्राप्त होने पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- स्वाति गुप्ता, सहायक प्रबंधक, इंडियन ऑयल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें