फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी में कुनाल और आशुतोष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जिले भर के विद्यालयों में मनाया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने प्रकाश प्रकीर्णन की खोज कर भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया था।
विज्ञापन

जीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कुनाल बिष्ट, आशुतोष पंत संयुक्त रूप से प्रथम, लक्ष्मण सिंह, दयाल गडिय़ा द्वितीय, सागर साह और भारत रावत तृतीय रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, संचालन मदन भंडारी और जगदीश पांडे ने किया। इस मौके पर विज्ञान दीपक पांडे, डॉ. राजेंद्र रावत, नंदा बल्लभ पांडे, डॉ. ललित मोहन जलाल, तरुण जैरा, रमेश बिष्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें