फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकना होगा: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस द्वारा गोद लिए गए सैनार गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को रोकना होगा। उन्होंने बच्चों से अनुशासन में रहने, यातायात नियमों का पालन करने और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सैनार के प्रधान ने गांव की समस्याएं एसएसपी के सामने रखीं। एसएसपी ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के कौशल विकास के लिए गांव में शीघ्र सिलाई कड़ाई और अन्य बहुआयामी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्राथमिक पाठशाला सैनार के विद्यार्थियों ने कक्षा एक से पांच तक के बालक-बालिकाओं को स्वेटर, जूते वितरित किए। विद्यालय को वॉलीबाल और वॉलीबाल नेट प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें