अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की यहां हुई बैठक में सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। सदस्यों से 14 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा गया।
वक्ताओं ने कहा कि 14 जनवरी को देहरादून में प्रांतीय अधिवेशन प्रस्तावित है। अधिवेशन की तैयारी को लेकर रविवार सात जनवरी को दिन में 11 बजे से गोविंद सिंह मेहरा नागरिक अस्पताल रानीखेत में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रानीखेत क्षेत्र के सभी फार्मेसिस्टों से भाग लेने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जीएस कोरंगा और संचालन जिला मंत्री रजनीश जोशी ने किया।