फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी ने किया समाज के सभी वर्गों के हितों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन भाजपाइयों ने अल्मोड़ा और गुरुड़ाबांज में धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि वाजपेयी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि 1996 में अल्पमत में आने के कारण भाजपा सरकार गिर गई थी। इस दिन वाजपेयी ने कहा था कि एक दिन आएगा कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी जो कि सच साबित हुआ है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठन वितरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, राजीव गुरुरानी, रणजीत भंडारी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की ने और संचालन कृष्ण बहादुर ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र साह सोबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, अजय वर्मा, उमा पढ़ालनी, पूनम पालीवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


उधर धौलादेवी मंडल की गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लें। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री रवि रौतेला और प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी का स्वागत किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने की। जिला महामंत्री रवि रौतेला, सुभाष पांडे, शिवेंद्र महरा, बलवंत गैडा, हरीश नाथ, राजेंद्र रौतेला, गीता महरा, मदन सिंह, गणेश बिष्ट, मनोज पंत, घनश्याम गुरुरानी, रवि बनौला आदि मौजूद थे। संचालन भुवन तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें