फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से ही सही वाटर एटीएम निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नवाचार निधि योजना से शहर के मध्य वाटर एटीएम लगाने का काम गर्मियों में तो नहीं हो सका लेकिन देर से ही सही इन दिनों यह कार्य शुरू हो गया है। शहर के मध्य पालिका द्वारा चिन्हित जगह में कार्यदायी संस्था आरईएस द्वारा कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक माह के भीतर यह काम करने लगेगा।
विज्ञापन

नेचुरल रिसर्च संस्था वाटर एटीएम का कार्य देखेगी। जिसके लिए 4.50 लाख रुपये पूर्व में ही मिल चुके थे और तत्कालीन जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार करने के लिए 1.75 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। हालांकि वाटर एटीएम गर्मियों में शुरू होना था, लेकिन विभागीय लेट लतीफी के कारण गर्मियों में लोगों को शुद्ध और सस्ता पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका, लेकिन कार्यदायी संस्था आरईएस ने फिलहाल कक्ष निर्माण का काम शुरू कर दिया है। शहर के मध्य बन रहे वाटर एटीएम से गर्मियों में आम लोगों और पर्यटकों को तीन से पांच रुपये कीमत में प्यूरीफाई पानी पीने को मिल सकेगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि आरईएस वाटर एटीएम कक्ष का निर्माण कर रहा है। काम पूरा होने के बाद पालिका इसमें बिजली और पानी की व्यवस्था करेगी। उसके बाद नेचुरल रिसर्च संस्था के सहयोग से लोगों को सस्ता प्यूरीफाई पानी पीने को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें