अल्मोड़ा। युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा स्टेडियम में खेल महाकुंभ के अंतर्गत बालिकाओं की कबड्डी और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ताइक्वांडो के विभिन्न वर्गों में गीतांजलि, सुनीता धामी, पूर्णिमा बोरा, कृष्णा साह, मृगांका चौधरी, अनामिका बिष्ट, खुशी असवाल विजेता रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-10 में विकासखंड भिकियासैंण विजेता, द्वाराहाट उपविजेता रहा, जबकि लमगड़ा विकासखंड को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 में विकासखंड ताकुला प्रथम, चौखुटिया द्वितीय, स्याल्दे तृतीय, अंडर-17 में चौखुटृिया विजेता और सल्ट विकासखंड उपविजेता रहा। अंडर-19 में सल्ट विजेता, द्वाराहाट उपविजेता, जबकि धौलादेवी विकासखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-19 के 38 से 41 किलो भार वर्ग में गीतांजलि (हवालबाग), ज्योति जलाल (चौखुटिया), 41 से 44 किलो भार वर्ग में सुनीता धामी (हवालबाग), रेनू (द्वाराहाट), 44 से 48 किलोभार वर्ग में पूर्णिमा बोरा (हवालबाग), प्रीति (द्वाराहाट), अंडर-17 के 32 किलो भार वर्ग में कृष्णा साह (चौखुटिया), रोशनी स्यूनरी (हवालबाग), 32 से 35 किलोभार वर्ग में मृगांका चौधरी (द्वाराहाट), हर्षिता, 35 से 38 किलो भार वर्ग में अनामिका बिष्ट (द्वाराहाट), समीता (ताड़ीखेत), 38 से 41 किलो भार वर्ग में खुशी असवाल (चौखुटिया), गुड़िया जलाल क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे।
विजयी टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता के संचालन में पुष्कर नेगी, दिनेश पंत, डीपीएस नेगी, पीएस पथनी, वीएल आर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस रावत, कैलाश डोलिया, ऋतु पांडे, मनीषा तिवारी, गिरीश तिवारी, धन सिंह धौनी, दीपक वर्मा, महेंद्र मेर, सुनील बिष्ट, हरीश भंडारी, शोबन कनवाल आदि ने सहयोग दिया।