अल्मोड़ा। ग्रामीण संघर्ष समिति ने शहर से लगे गांवों की सीमा में मिट्टी और कूड़ा डालने का विरोध किया है। इस संबंध में समिति ने उपजिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शहर का कूड़ा, मिट्टी ग्रामीण क्षेत्रों में फेंकी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, कृषि और जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं।
चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, संरक्षक महेश परिहार, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, खत्याड़ी के ग्राम प्रधान हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र मेहता आदि थे।