चौखुटिया(अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेंट्रल हास्पिटल और हार्ट केयर सेंटर हल्द्वानी के हृदय रोग विभाग द्वारा आयोजित शिविर में करीब सात दर्जन रोगियों को परामर्श दिया गया। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद जोशी ने हृदय रोग के कारण और उसके निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, गर्दन और पीठ में दर्द, पसीना, उल्टी, कमजोरी आना हार्ट अटैक के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि शुगर, उच्च रक्चाप, केलेस्ट्रोल, धूम्रपान, मोटापा और शराब का सेवान हार्ट अटैक के मुख्य कारण हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. एके सिंह, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.अमजद खान, डा. विवेक पंत, डा. निशा पांडे, डा. कुलदीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।