फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधिया में दो पक्षों में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। निकटवर्ती लोधिया कस्बे में रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया है कि एक पक्ष के दो लोगों को काफी चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोधिया में रविवार देर रात किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और वहां मारपीट शुरू हो गई। जिसमें केबल कंपनी से जुड़े दो लोगों को काफी चोटें आई हैं। बताया गया है कि इसमें से एक व्यक्ति को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें