अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कई कक्षाओं के एससी-एसटी तथा ओबीसी वर्ग के कई छात्र-छात्राओं को लंबे समय से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है। छात्रों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी कक्षा में अध्ययनरत आरक्षित वर्ग के कई छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने छात्रवृत्ति का भुगतान शीघ्र करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ महासचिव चंदन लाल, मोनू कुमार, सुधीर कुमार, चंद्र प्रकाश, संतोष कुमार, पृथ्वीराज, अंकिता, प्रियंका, पूजा, रितेश, राजेश, मुल्क राज, विक्रम, आनंद आदि थे।