फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशसेवा का जज्बा लिए दौड़े 1218 युवा

विज्ञापन
भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की ओपन भर्ती रैली में रविवार को चंपावत जिले के पाटी और पूर्णागिरि तहसीलों के युवकों ने दौड़ लगाई। कुल 1218 युवक दौड़ में शामिल हुए जिनमें से 307 युवकों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। दिन भर शारीरिक नाप जोख, प्रपत्रों की जांच आदि चलती रही। भर्ती के लिए पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों से भारी संख्या में युवक यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में एआरओ पिथौरागढ़ की ओर से इस बार तहसीलवार ओपन भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। रविवार को चंपावत जिले के पूर्णागिरि और पाटी तहसीलों के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती अधिकारी भाष्कर तोमर ने बताया कि दोनों तहसीलों से 1662 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1218 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला और 307 युवक दौड़ में सफल हुए। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की दिन भर शारीरिक नापजोख, गड्ढा कूद, बीम आदि गतिविधियां चलती रहीं। भर्ती युवकों के विद्यालयी प्रपत्रों की जांच के लिए इस बार शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
आज पिथौरागढ़ तहसील के युवक लगाएंगे दौड़
रानीखेत। सोमनाथ मैदान में सोमवार को पिथौरागढ़ तहसील के युवकों की भर्ती होगी। भर्ती सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। पिथौरागढ़ से काफी संख्या में युवक यहां पहुंच गए हैं। युवकों के लिए रंगोली हाल, कैंट इंटर कालेज में रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन की तरफ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें