फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा शिक्षक और छात्रों के बीच का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में छात्रों के एक शिष्टमंडल ने प्रभारी परिसर निदेशक प्रो.जेएस बिष्ट के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर योग विभागाध्यक्ष पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ योग विभागाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों योग विभाग के अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित पांडे के खिलाफ अभद्रता करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

इसके बाद से यह विवाद थमा नहीं है। इधर इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को अक्षित पांडे के साथी छात्र आशीष जोशी कुछ अन्य छात्रों के साथ प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट से मुलाकात की और उन्हें कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया है कि योग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने उन्हें अक्षित पांडे का साथ देने की स्थिति में आगामी छात्र संघ चुनाव में हरा देने और परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

दूसरी तरफ योग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने आशीष जोशी के आरोपों को बेबुुनियाद बताते हुए कहा है कि इस तरह के आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह मामले का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें