फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला-सिनार मार्ग को ठीक नहीं किया तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। दौला-बाजन-सिनार मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने मार्ग की दशा ठीक नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लोग पिछले एक साल से निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को इस सड़क पर घटिया डामरीकरण आदि की शिकायत कर रहे हैं। किमी एक से किमी सात तक जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।

क्षेत्र के लोगों ने बैठक आयोजित कर सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग रामनगर, भिकियासैंण, द्वाराहाट, बागेश्वर आदि स्थानों को जाने के लिए सबसे सुगम है। जिसकी विभाग अनदेखी कर रहा है और उसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। बैठक में दौला, चौड़ा, घुघुती, खुरेड़ी, नैल, धमेड़ा, शिलिंग तथा बाजन आदि क्षेत्र के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि अब भी इस मार्ग की अनदेखी की गई तो जन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में बागसिंह, रामसिंह अधिकारी, गोविंद रावत, जगदीश घुघत्याल, दुर्गा बिष्ट, हेमा नेगी, बचीराम जोशी, राजेन्द्र जोशी, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें