अल्मोड़ा। नौकरी, पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने 3447वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकारों पर गुरिल्लों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
कहा कि गुरिल्ले मांगों को लेकर 13 साल से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, जगदीश सिंह सुयाल, विशन राम, खड़क सिंह आदि बैठे। ब्यूरो