फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण दिवस पर 40 लोगों ने उठाई नक्सा पास कराने की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला प्रशासन के तत्वावधान में यहां जीआईसी मजखाली में प्राधिकरण दिवस के तहत बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में 40 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर टाउन प्लानर एमके श्रीवास्तव ने बारी-बारी से लोगों की शंकाओं और समस्याओं का समाधान किया। कहा कि शासन के आदेश पर विकास प्राधिकरण और निकाय क्षेत्र के बाहर के राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के मध्य से दोनों ओर 200 मी के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भू-भाग में एकल आवासीय भवन 200 वर्ग मी तक तथा व्यवसायिक दुकानें 30 वर्ग मीटर तक मानचित्र नहीं बनाए जा सकेंगे। उन्हें केवल भूकंपरोधी प्रमाण देना होगा। कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित विकास करना हो। समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण दिवस मनाए जाएंगे। इस दौरान मानचित्र पास कराने संबंध चार पत्रों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र बिष्ट, अब्दुल असलम, हर्ष कक्कड़, अंकित वर्मा (मानचित्रकार) सहित प्राधिकरण के विभिन्न कर्मचारी, अवर अभियंता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें