फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा धौलादेवी मंडल की गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि भविष्य में हर बूथ को मजबूत करने के लिए नवीन योजना और रचना की जाएगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला, सौभाग्य योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। मंडल प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट और संचालन प्रताप सिंह ने किया। बैठक में मनोज पंत, गोधन सिंह, बलवंत गैड़ा, हेम जोशी, मनोज पांडे, शंकर लाल, डीके जोशी, मदन सिंह, पूरन पालीवाल, हरीश जोसी, प्रकाश पांडे, बहादुर सिंह, कुंदन सिंह, अंबादत्त पांडे, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें