भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बीते दूसरे दिन से बाधित रहीं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रॉड बैंड नहीं चलने से दफ्तरों में भी कामकाज पर असर पड़ा।
बताया गया है कि सिनौड़ा के समीप ओएफसी लाइन कट जाने के कारण भिकियासैंण, मानिला, सल्ट, स्याल्दे, देघाट आदि इलाकों में बीएसएनएल का नेटवर्क प्रभावित हुआ। मोबाइल फोन सहित इंटरनेट सेवाओं ने भी काम नहीं किया। बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। इधर बीएसएनएल के तकनीकी कर्मियों ने शनिवार शाम को लाइन दुरुस्त की।