फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए करें त्वरित कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कारवाई करें, ताकि जनता की समस्याओं का समय से निदान हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन विभाग से शिकायतों के निस्तारण की आख्या प्राप्त नहीं हो रही है। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर जीर्ण-शीर्ण पेड़ों का कटान नहीं होने की शितायत आती है। विभाग शीघ्र ऐसे पेड़ों का कटान करे, ताकि जनहानि नहीं हो। लोगों ने पालिका द्वारा समय पर कूड़ा नहीं उठाने के अलावा सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या रखी।

प्रभारी डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ग्राम सभा चौकुनी में हैंडपंप लगाने की मांग पर जल संस्थान को कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों में गड्ढों की शिकायत पर मौसम अनुकूल रहने पर सभी खंडों के अधिशासी अभियंता को गड्ढों के भरान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार खुशबू आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें