फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार के करीब वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। इस बार भी निकाय चुनाव में हर वार्ड की मतदाता सूची में खामी सामने आई है। शहर के तेरह वार्डों के करीब तीन हजार मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। इनमें से कई लोग अपने-अपने बूथों पर वोट डालने पहुंचे, लेकिन सूची में नाम नहीं होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। कई मृतकों के नाम भी सूची में दर्ज थे। वहीं कई मतदाताओं के नाम सूची में दूसरे मोहल्ले में दर्ज किए गए थे, जिससे उन्हें दिक्कतें हुईं। लोगों ने सूची तैयार करने वाले कार्मिकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खोल्टा निवासी ललित भाकुनी ने बताया कि वह 1991 से पालिका बूथ पर वोट डालते आ रहे हैं, लेकिन इसबार उनके परिवार के सभी चार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। वहीं विवेकानंद पुरी निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उनके परिवार के तीन लोगों के भी नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं।

नियाजगंज निवासी मुन्ना ने बताया कि उनका रैमजे इंटर कालेज स्थित बूथ है। उनके परिवार के सभी चार लोगों के नाम सूची में नहीं हैं। राजपुर वार्ड के अंतर्गत दल्ला मोहल्ले के करीब सौ मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं। वहीं मल्ला ओडख़ोला में भी दर्जनभर से अधिक लोगों के नाम गायब थे। उधर पहली बार पालिका में शामिल किए गए इंदिरा कालोनी क्षेत्र में करीब पांच सौ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। दुगालखोला निवासी डॉ. जेसी दुर्गापाल ने बताया कि मोहल्ले की सूची में राम चंद्र दुर्गापाल और मुन्नी देवी का काफी समय पर निधन हो गया है। लेकिन उनका नाम सूची में है। जबकि मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं।
विज्ञापन


न्यू कालोनी धारानौला निवासी रमेश सिंह, लाला बाजार निवासी राजेंद्र सिंह, रौतेला, कुलदीप मेर, वहीं लक्ष्मेश्वर निवासी डीके पांडे, प्रभा नेगी, मनोज साही, धीरज पांडे, केशव पांडे, श्याम सिंह रावत के नाम भी मतदाता सूची में नहीं थे। सेलाखोला निवासी कमल बिष्ट ने बताया कि उनके परिवार के छह परिजनों के नाम सूची में नहीं हैं। टम्टा मोहल्ला की तारा देवी, गोविंद प्रसाद, गोविंदी प्रसाद, मोहित, साहिदा बेगम के नाम भी सूची में नहीं होने से वोट देने से वंचित रहे। चौसार निवासी संजय जोशी ने बताया कि इस बार उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम गुरुरानीखोला मोहल्ले में अंकित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें