फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार खाल प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट ने एसओजी टीम द्वारा गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सदर विवेक राय को सौंपी है। जिसके बाद उप जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बार एसोसिएशन ने एसओजी टीम पर अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर अधिवक्ता प्रदर्शन भी कर चुके हैं। जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को दिए हैं।

उप जिला मजिस्ट्रेट सदर विवेक राय ने बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले इस माह के भीतर अपना लिखित और मौखिक बयान उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें