फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सभी दावेदारों में भारी पड़े कैलाश गुरुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी को प्रत्याशी घोषित किया है। शुरू में भाजपा से 28 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बाद में स्क्रूटनी होने पर पांच-छह लोगों के नाम फाइनल किए गए। इनमें कैलाश गुरुरानी के अलावा जिला महामंत्री रवि रौतेला, पिछले चुनावों में पराजित रहे अजय वर्मा, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, मनीष जोशी आदि के नामों पर चर्चा हुई। आखिरकार पार्टी ने जातिगत समीकरणों और कुछ अन्य आधारों को ध्यान में रखकर कैलाश गुरुरानी के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी का प्रोफाइल-

नाम- कैलाश चंद्र गुरुरानी
निवासी- गुरुरानी खोला, अल्मोड़ा।
पिता का नाम- स्व. मोहन चंद्र गुरुरानी
जन्मतिथि- 10-06-1969
शिक्षा- एमए, एलएलबी, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।

अनुभव- आरएसएस से बचपन से जुड़ाव रहा, वर्ष 2003 में भाजपा से जुड़े, 2008 में नगर पालिका सभासद निर्वाचित,2010 में भाजपा नगर उपाध्यक्ष बने और 2015 में भाजपा नगर अध्यक्ष का दायित्व। इसके अलावा 2012-13 में दशहरा महोत्सव समिति में सहसंयोजक, 2014-15 में दशहरा महोत्सव समिति के सांस्कृतिक संयोजक भी रहे।

कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार प्रकाश जोशी पर ही खेला दांव
अल्मोड़ा। कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 16 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी। इनमें चार दावेदारों ने बीते दिनों हल्द्वानी में पार्टी पर्यवेक्षक को दिए संयुक्त पत्र में कोई नया चेहरा उतारने का सुझाव दिया था। दूसरी तरफ निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को पार्टी की ओर से पहले से ही मजबूत दावेदार माना जा रहा था। जातिगत समीकरणों के अलावा कई कारणों से कांग्रेस में जिले के अधिकांश प्रभावी नेता प्रकाश चंद्र जोशी को ही टिकट देने के पक्ष में थे। दो बार पालिकाध्यक्ष पद पर रहना भी उनके लिए मददगार रहा।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चंद्र जोशी का प्रोफाइल-

नाम- प्रकाश चंद्र जोशी
पिता का नाम- स्व. श्री केशव दत्त जोशी
निवासी- मल्ला जोशीखोला अल्मोड़ा।
जन्मतिथि- 05-08-1947
शैक्षिक योग्यता- एमए बीएड

अनुभव- 1971 में मुरली मनोहर वार्ड से सभासद। 1997 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पालिकाध्यक्ष चुने गए। 2013 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दोबारा पालिकाध्यक्ष बने। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ में संरक्षक, मंडलीय अध्यक्ष, जिला मंत्री के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सहित कांग्रेस और युवा कांग्रेस में अन्य पदों पर रह चुके हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष, जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष तथा राज्य योजना आयोग के तहत समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें