फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर टैक्सी चालकों और मालिकों को परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा टैक्सी मालिक-चालक सेवा समिति की बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर टैक्सी चालकों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने और चालकों के लिए वर्दी लागू करने के फैसले को अन्यायपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि बैंक से ऋण लेकर टैक्सियां खरीदी गई हैं, पर सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए बेवजह परेशान कर रही है। टैक्सी मालिकों से रोड टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सड़कें बदहाल हैं। सड़कों पर बने गड्ढे, पैरापिट नहीं होना दुर्घटना का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की टैक्सियों में स्पीड गवर्नर लगाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां थोड़ी-थोड़ी दूरी में मोड़ होने से वाहन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। ऐसी स्थिति में अधिक रफ्तार में गाड़ियां चलाना मुमकिन नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के लिए टैक्सी चालकों को मतदान कर्मी घोषित किया जाए। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा ने और संचालन कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी (बाली) ने किया। बैठक में गणेश बिष्ट, गोपाल रावत, राजेश अल्मियां, आनंद भोज, अर्जुन मुस्यूनी, गोविंद सांगा, गोविंद बल्लभ तिवारी, भरत गुरुरानी, मनोज कुमार, अनूप साह, सुभाष मल्होत्रा, नवीन जोशी, चिरंजीव वैद्य, नदीम हुसैन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें