फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को चौघानपाटा में उनका पुतला दहन किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से उनकी सोच का पता लगता है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे उच्च पदों पर आसीन हैं। उनके द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी घटिया मानसिकता उजागर हो गई है। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, दिनेश पंत, हर्ष कनवाल, प्रमोद कुमार, अख्तर हुसैन, हेम तिवारी, अमरनाथ रावत, निर्मल रावत, दिनेश पिलख्वाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अमित जोशी, परवेज सिद्दकी, अवनी अवस्थी, आशीर्वाद गोस्वामी, तारा जोशी, सचिन आर्या, वैभव पांडे, मदन डांगी, किशन लाल, कार्तिक साह, अंबी राम, केपी जोशी, महेश आर्या, चंद्रा चौहान, ऋतिक नयाल, भगवान दुर्गापाल, नंदन दशौनी, शेष राम, प्रतेश पांडे, किरन साह, राधा बिष्ट, पीसी, मंजू कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें