फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक मडुवा थ्रेसर का होगा व्यावसायिक उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेक मडुवा थ्रेशर के व्यवसायिक निर्माण और विपणन के लिए विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और मैसर्स पंजाब एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट्स प्रा. लि. रेलवे रोड सहारनपुर (उप्र) के मध्य लिखित करार हुआ है।
विज्ञापन

विवेक मडुवा थ्रेशर (कम परल) समय और ऊर्जा को बचाता है।

यह थ्रेशर पर्वतीय क्षेत्र में महिला किसानों की कड़ी मेहनत को कम करने में सहायक है। साथ ही यह परंपरागत विधि की तुलाना में उपज की गुणवत्ता में सुधार करता है। इसका उपयोग मडुवा और मादिरा दोनों फसलों के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एनआरडीसी ने विवेक मडुवा थ्रेशर को पुरस्कृत भी किया है। उत्तराखंड में मडुवा एक प्रमुख फसल है और सभी क्षेत्रों में उगाया जाता है, लेकिन इसकी मड़ाई का कार्य घर में महिलाओं द्वारा किया जाता है। जिसमें काफी समय लगता है। यह यंत्र मडुवा और मादिरा से छिलका अलग कर देता है।

मडुवा थ्रेशर के उत्पादन और विक्रय के लिए मैसर्स पंजाब एग्रीकल्चर से विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का लिखित समझौता हुआ है। समझौते में संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. ए पटनायक, आईटीएमयू अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत और पंजाब एग्रीकल्चर की ओर से निदेशक संदीप कपूर ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें