फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में सीट बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मिला। छात्रों ने मांग जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि एमएससी की वरीयता सूची में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व बुधवार को भी आर्यन छात्र संगठन के तत्वावधान में छात्रों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात की थी और बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 50 सीटें और एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद छात्र विभागाध्यक्ष से भी मिले और सीट बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महासचिव आशीष पंत, अक्षय कुमार टम्टा, उज्ज्वल जोशी, चंदन रावल, मयंक सिंह मटियानी, नवल बिष्ट, अमित पंत, शंकर जोशी, अभिषेक बनौला, नवीन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें