फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन दुकानदार कोल्ड ड्रिंक अधिक दामों पर बेचते पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधिक माप विज्ञान बांट-माप प्रवर्तन दल ने अल्मोड़ा के लोअर माल रोड, पनुवानौला, बाड़ेछीना, जागेश्वर, पपरसली, कसारदेवी, पोखरखाली, लोधिया आदि स्थानों पर छापेमारी करके कोल्ड ड्रिंक और सोडा की बोतल एमआरपी से अधिक दामों में बेचने वाले एक दर्जन व्यापारियों के चालान किए।
विज्ञापन


विधिक माप विज्ञान निरीक्षक अमित पंत ने बताया कि कई स्थानों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें एमआरपी से अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए छापेमारी की गई। कई स्थानों पर एक दर्जन व्यापारी अधिक दाम वसूलते पाए गए। इन सभी के चालान करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एक व्यापारी का तौल यंत्र का अभिलेख (सत्यापन प्रमाणपत्र) नहीं पाए जाने पर भी चालान किया गया। पंत ने सभी व्यापारियों से कहा है कि किसी भी वस्तु के एमआरपी से अधिक दाम नहीं लें। मालूम हो कि कई व्यापारी फ्रिज में ठंडा करने ने नाम पर कोल्ड ड्रिंक और सोडा की बोतल के अधिक दाम वसूलते हैं जबकि नियमानुसार वह एमआरपी से अधिक पैसा नहीं ले सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें