फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया क्लब और रॉयल फाइटर ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में सायं के समय खेली जा रही नाइन-ए-साइड शॉकर लीग प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन खेले गए मैचों में विक्टोरिया क्लब और रॉयल फाइटर ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


पहला मैच विक्टोरिया क्लब और अल्मोड़ा हॉकर के मध्य खेला गया। विक्टोरिया क्लब ने 3-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज की। विक्टोरिया की ओर से वैभव, सुरेंद्र और विशिष्ट रावत ने एक-एक गोल किए। जबकि पराजित टीम अल्मोड़ा हॉकर के हेमंत ने एक गोल दागा।

दूसरा मैच रॉयल फाइटर और एनटीडी फुटबाल क्लब के मध्य हुआ। इस मैच में रॉयल फाइटर ने 2-0 गोल के अंतर से जीत हासिल की। विजयी टीम की ओर से अंकित ने दो गोल किए। मैचों के रेफरी आनंद देव, दीपक शाही, स्कोरर अशोक कनवाल, भास्कर कनवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें