सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत पतेरा में कोसी नदी के किनारे तेंदुए का शव बरामद हुआ है। वन कर्मी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय सोमेश्वर ले आए हैं। मंगलवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने पतेरा में कोसी नदी के किनारे दोपहर ढाई बजे तेंदुए का शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय सोमेश्वर को दी। इसके बाद फारेस्टर हरीश पांडे आदि वनकर्मी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वनकर्मी रेंज कार्यालय सोमेश्वर ले आए हैं। तेंदुए से शव के काफी बदबू आ रही है। उन्होंने बताया कि मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब ढाई साल की है और लंबाई तीन फुट है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।