फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी रखें शिकायत निस्तारण प्रकोष्ठ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में हुई कार्यशाला में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि शिक्षा का अधिनियम 2009 शिकायत निस्तारण प्रकोष्ठ की जानकारी शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालय न आने वाले बच्चों का चिन्हीकरण और नामांकन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाल अधिकार से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर गठित प्रकोष्ठों के द्वारा शिकायतों का समाधान किया जाना है। शिकायतकर्ता को दो प्रतियों में शिकायत प्रेषित करनी होगी। प्रकोष्ठ का अधिकारी शिकायत को पंजिका में दर्ज कर शिकायतकर्ता को तिथि सहित रसीद देगा।

जिले में शिकायत, समस्या निस्तारण और निर्णय के लिए समितियों, शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी अध्यक्ष, उप शिक्षाधिकारी सदस्य सचिव, ब्लॉक समन्वय सदस्य, ब्लॉक स्तर पर जीजीआईसी, जीआईसी के प्रधानाचार्य सदस्य नामित किए गए हैं। जिला स्तर पर डीएम, सीडीओ अध्यक्ष, सीईओ, डाईट प्राचार्य, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सदस्य सचिव नामित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डा. बसंत आर्या, डायट के प्राचार्य डा. राजेंद्र सिंह, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के राजीव महर, उप शिक्षाधिकारी सुरेश आर्या, तारा सिंह, जिला समन्वयक महेंद्र प्रकाश, प्रेरणा गुरुरानी, डा. पी कुमार, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें