फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या ने निपटने के लिए कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मियों की शुरुआत होते ही जल संस्थान ने भी लोगों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जल संस्थान के पास वर्तमान में 10 पेयजल टैंकर उपलब्ध हैं और आगे की जरूरत के लिए निजी तौर पर भी पेयजल टैंकरों के लिए टेंडर करा लिए हैं। वहीं जल संस्थान के कर्मचारियों को सभी जगहों पर लीकेज की समस्या को दूर करने के भी निर्देश प्राप्त हो चुके हैं।

हर साल गर्मियों में पेयजल समस्या को लेकर लोगों को जूझना पड़ता है। जल संस्थान ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में सभी लीकेज स्थानों को खोजकर उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जबकि खराब हैंडपंपो के लिए भी निर्देश मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान ने लोगों से भी अपील की है कि जहां कहीं भी लीकेज की समस्या या खराब हैंडपंप दिखाई दे रहे हैं, उनकी सूचना जल संस्थान को दें। इसके अलावा पानी का दुरुपयोग करने वालों की भी सूचना देने को कहा गया है। वहीं विभागीय तौर पर जल संस्थान ने निजी पेयजल टैंकरों के लिए भी टेंडर कर लिए हैं। वर्तमान में जल संस्थान के पास 10 टैंकर हैं।

जिनमें से अल्मोड़ा में पांच, रानीखेत में चार और सल्ट में एक टैंकर व्यवस्था के लिए तैयार किया गया है। टैंकरों की पहुंच के लिए रिफिलर प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मियों में पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केसी खाती ने बताया कि पेयजल समस्या से निपटने के लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गर्मियों में विभाग को 15 टैंकरों की जरूरत होगी इसलिए निजी टैंकरों के लिए टेंडर कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को लीकेज की समस्या दूर करने और खराब हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें