फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में दीक्षा और प्रियंका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कालेज के मैदान में शुरू हो गई है। सौ मीटर दौड़ में दीक्षा अधिकारी प्रथम और प्रियंका पंत दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


चक्का फेंक में दीपिका बिष्ट, हेमा तिवारी, सपना कोरंगा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इससे पहले गेम्स कमांडर हिमानी यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों के मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट की सलामी मुख्य अतिथि राजकीय पॉलीटेक्निक कालाढूंगी के पूर्व प्रधानाचार्य वीके जोशी ने ली। उन्होंने छात्राओं से खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने और हार से निराश नहीं होने को कहा।

पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एए हाशमी ने सभी का स्वागत किया। छात्रा भावना डंगवाल, मीताक्षी भट्ट, हर्षिता तिवारी, गायत्री सिंह, नेहा जोशी, शिवानी पडियार ने स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गत वर्ष की चैंपियन दीक्षा अधिकारी ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। क्रीड़ाधिकरी आईटी विभागाध्यक्ष सचिन जोशी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। कालेज की 225 छात्राओं को चार हाउसों अजंता, एलोरा, नालंदा, तक्षशिला हाउस में बांटा गया है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रैलाकोट मीना देवी थीं। संचालन आईडी तिवारी और क्रीड़ाधिकारी सचिन जोशी ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रकाश, संजय कुमार, सचिन जोशी, मोनिका उपाध्याय, दिनेश सक्सेना, विवेकानंद, रेखा, आशुतोष शरण सिन्हा, विजया, दीपा महरा, आकांक्षा, नम्रता देयाल, रणजीत सिंह, ललित तिवारी, सरफराज आलम, जीसी जोशी, किरन तिवारी, सीएस वर्मा, मोहन चंद्र, मदन सिंह नेगी, जया जोशी, नीमा जोशी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें