फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीसा डिपो फिर खोला गया तो होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी में फिर से लीसा डिपो खोलने की सुगबुगाहट के बीच उसका विरोध भी शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि मासी में घनी आबादी के बीच पूर्व में स्थापित लीसा डिपो को जनहित को देखते हुए लोगों की मांग पर हटा दिया गया था, लेकिन अब फिर डिपो खुलवाने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की ओर से इस बारे जिला वनाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मासी में फिर से लिसा डिपो खुलने से निकट की बस्ती के साथ ही भूमियां मंदिर परिसर आदि के लिए भी खतरा पैदा हो जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जबरन डिपो खोला गया तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में प्रधान विजय गोरखा, शंकर बिष्ट, सुभाष बिष्ट, तुलसी देवी, गीता देवी, बालम सिंह नेगी, महेश लाल वर्मा, भगवत सिंह, रामसिंह बंगारी, देवकी देवी, मीना वर्मा आदि कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें