फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में दस फीसदी महंगा हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार आम जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दावे कर रही है, लेकिन पूर्व की तरह ही इस वर्ष भी सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्जेज में दस फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सरकारी अस्पताल में उपचार कराना महंगा हो गया है।
विज्ञापन

सरकार ने सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्जेज नहीं बढ़ाने की पूर्व में घोषणा की थी, लेकिन इस संबंध में अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जिससे गत वर्षों से जारी शासनादेश के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में पहली जनवरी से यूजर चार्जेज बढ़ गए हैं। इससे गरीब जनता को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराना और महंगा हो गया है। पिछले साल तक जहां पर्ची का मूल्य 19 रुपये था। यह अब बढ़कर 21 रुपये हो गया है। भर्ती शुल्क जहां 98 रुपये था यह अब बढ़कर 108 रुपये पहुंच गया है।

अल्ट्रासाउंड कराने का शुल्क 389 से बढ़कर 428 रुपये, जनरल वार्ड में भर्ती करने पर शुल्क 39 से बढकर 43 रुपये, पेइंग वार्ड का शुल्क 98 से बढ़कर 108 रुपये, एक्स-रे शुल्क 136 रुपये से बढ़कर 150 रुपये, दांत का एक्सरे 39 रुपये से बढ़कर 43 रुपये, ब्लड शुगर परीक्षण 39 से बढ़कर 43 रुपये, वहीं जनरल और पेइंग वार्ड की रोगी के लिए आपरेशन से प्रसव का शुल्क दस फीसदी बढ़कर 976 रुपये और प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीज के लिए 1948 रुपये हो गया है। इधर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक प्रकाश वर्मा ने बताया कि यूजर चार्जेज में सोमवार से दस फीसदी बढ़ोतरी प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें