फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपहिया वाहनों में कूड़ादान रखना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय, निजी और व्यवसायिक वाहनों में अब कूड़ादान रखने अनिवार्य होंगे। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने इस संबंध में सभी कार्यालय अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं के अधिकारियों को अपने शासकीय और निजी वाहनों में कूड़ादान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोपहिया वाहनों को छोड़कर चौपहिया वाहनों में कूड़ादान और कूड़ा बैग की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें