अल्मोड़ा। नगर के जीजीआईसी में बच्चों की बालरंग कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में बच्चों को नृत्य, पेंटिंग, रंगमंच आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। जिसमें सात वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। शीतकालीन बाल रंग कार्यशाला में 25 से 30 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें स्थानीय युवाओं द्वारा पेंटिंग, नृत्य और रंगमंच के बारे में सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षक कमल कांडपाल द्वारा सूक्ष्म अभ्यास, दीप चंद्र तिवारी नृत्य, रुचि मर्तोलिया और सुरभि शर्मा बच्चों को पेंटिंग सिखा रही हैं। कार्यशाला के दौरान एसएसजे कैंपस के छात्र और सांस्कृतिक संयोजक महेंद्र महरा द्वारा बच्चों को रंगमंच की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर अनुभव मिश्रा, दीपक कांडपाल, धीरेंद्र रावत, मोहित पांडे, संतोष मेहरा, विधि अग्रवाल, निधि अग्रवाल द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।