अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के दिन भी बंदरों ने खूब उत्पात मचाया। पटाखों की आवाज से डर कर बंदर हर एक मोहल्ले में धमाचौकड़ी मचाते रहे। बंदरों ने कई जगह घरों से पकवान और फल, मिठाई आदि खाने का सामान उठाने के अलावा लोगों की बिजली की मालाएं भी तोड़ दी।
घरों की छत में लगी बिजली की मालाओं को खराब करने के अलावा बंदर घर के अंदर रखी खाद्य सामग्री मिठाई, फल आदि को भी उठा ले गए। पोखरखाली, रानीधारा, धारानौला, मकेड़ी, ढूंगाधारा आदि जगहों पर बंदरों के झुंड दिन भर घूमते रहा। इस दौरान लोगों ने पटाखे छोड़कर बंदर भगाए लेकिन इसके बाद बंदरों के झुंड दूसरे मोहल्ले में उत्पात मचाने लगे।