अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने जीआईसी थानो (देहरादून) में शिक्षा मंत्री द्वारा विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति हुई तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का यह व्यवहार शिक्षक हितों के खिलाफ है। संगठन भविष्य में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व राजकीय हाइस्कूल चगेठी (धौलादेवी) में व्यवस्था में तैनात वरिष्ठ शिक्षक महेद्र सिंह बिष्ट के साथ एक स्थानीय व्यक्ति ने शराब के नशे में अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।
बैठक में जिला संरक्षक राजेंद्र सिंह बोरा, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, उपाध्यक्ष कुलदीप जोशी, धौलादेवी ब्लॉक अध्यक्ष राजू मेहरा, उपाध्यक्ष पीसी पांडे, नितेश कांडपाल कैलाश डोलिया, किशन खोलिया, राजेंद्र जोशी आदि ने भाग लिया।