फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज परीक्षण के तौर पर माल रोड में टू-वे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगता है जिले में प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी पुराने ढर्रे पर लाने की तैयारी हो चुकी है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया है कि रविवार को बाजार बंद रहने के दौरान परीक्षण के तौर पर मालरोड पर दोनों तरफ से छोटे चौपहिया वाहन चलेंगे। उन्होंने बताया कि नगर के गणमान्य नागरिकों के अनुरोध पर नगरवासियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ माह पहले तत्कालीन डीएम सविन बंसल और एसएसपी डीएस कुंवर ने व्यापक विचार विमर्श के बाद माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू की थी। नगर के तमाम लोग वन-वे व्यवस्था को हटाने के पक्षधर थे तो दूसरी ओर जाम की समस्या से निजात मिलने के कारण कई लोग वन-वे व्यवस्था के पक्षधर भी रहे हैं। इसके चलते पूर्व के प्रशासन ने वन-वे व्यवस्था को जारी रखा था। इधर, डीएम सविन बंसल के तबादले के एक सप्ताह बाद पुलिस ने फिलहाल रविवार को परीक्षण के तौर पर टू-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि नगर के लोगों के अनुरोध पर रविवार को मालरोड पर दोनों तरफ से यातायात खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि टू-वे यातायात व्यवस्था लक्ष्मेश्वर तिराहा, शिखर तिराहा और टैक्सी स्टैंड तिराहे से करबला की ओर जाने वाले (बड़े वाहन ट्रक तथा बस आदि को छोड़कर) छोटे चौपहिया वाहन के लिए ही मान्य होगी। उन्होंने बताया कि एलआर साह रोड पर पूर्व की तरह ही वन-वे व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर डीएम की कार का चालान हो
डीएम ईवा आशीष द्वारा वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी डीएम को वन-वे नियमों की जानकारी नहीं होना आश्चर्य की बात है। डॉ. बिष्ट ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर पुलिस को डीएम की कार का चालान करना चाहिए। बता दें कि बीते शुक्रवार को सुनौली गांव में हुए कार्यक्रम से लौटने के बाद दौरान डीएम की कार मालरोड से वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए सर्किट हाउस के रास्ते डीएम आवास को निकल गई थी। जबकि नई वन-वे व्यवस्था के नियमों के मुताबिक शिखर की ओर से लिंक रोड तिराहा तक ही वाहनों के प्रवेश की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें