फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सत्र में कार्मिकों को अवकाशों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मानसून सत्र के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल फोन आन रखेंगे, यदि फोन मोबाइल बंद मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस नागन्याल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि अग्रिम आदेशों तक कोई भी कार्मिक डीएम की अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर विभागाध्यक्ष के साथ ही डीएम से अनुमति लेनी होगी। कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद नहीं रखेगा। प्रभारी डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व उप निरीक्षकों सहित आईआरएस के तहत नामित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहें। समस्त तहसीलदार सुनिश्चित करेंगे कि राजस्व उप निरीक्षक, खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थ ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ही बने रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा है कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि मानसून सत्र के दौरान अपने स्कूलों में रहें। स्कूलों के भवनों की स्थिति से भी अवगत कराएं। जल निगम, जल संस्थान, बिजली, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि अधीनस्थ क्षेत्रों में मौजूद रहें। आपदा नियंत्रण कक्ष में मानसून सत्र के दौरान जिन अधिकारियों की तैनाती की गई है वह ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय बनाएंगे। जिला मुख्यालय के आपदा प्रबंधन केेंद्र का फोन नंबर 05962-237874, 237875 है। इसके अलावा टौल फ्री नं. 1077 पर भी आपदा संबंधी सूचना दी जा सकती है। तहसील मुख्यालयों के नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुल रहेंगे। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। मौसम की स्थिति को देखकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें