अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। विस उपाध्यक्ष समेत बृहस्पतिवार को जिले में कुल 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
बृहस्पतिवार को विस उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जानकारी के अनुसार संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके अलावा ताड़ीखेत ब्लॉक में दो, सल्ट में दो, भिकियासैंण में एक, हवालबाग में सात समेत कुल 12 पॉजिटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1919 पहुंच गया है। 1856 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में 57 एक्टिव मरीज हैं।संवाद