फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 क्विंटल अदरक और दस क्विंटल हल्दी बीज बांटा

Thu, 04 Apr 2019 11:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अदरक तथा हल्दी का बीज प्राप्त करते चयनित गांवों के किसान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल में राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही परियोजना के अंतर्गत हवालबाग ब्लॉक के छह चयनित गांवों के किसानों को बंजर भूमि में नकदी फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


हवालबाग ब्लॉक के छह चयनित गांवों सकार, ग्वालाकोट, ज्यूला, तिलौरा, सकनियाकोट, भेलगाड़ में बंजर पड़ी कृषि योग्य भूमि विकास के लिए 203 काश्तकारों को 12 क्विंटल अदरक और दस क्विंटल हल्दी का बीज वितरित किया गया। परियोजना की शोध टीम ने पाया कि बंदरों और जंगली सुअरों के आतंक से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण लोग खेती करना छोड़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए चयनित गांवों में बंजर भूमि विकास के लिए बनाई गई योजना के तहत नगदी फसलों हल्दी और अदरक को उगाया जा रहा है। अब तक परियोजना में 400 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। परियोजना के तहत पिछले दो वर्षों से चयनित गांवों बंजर भूमि के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को बंजर भूमि में नकदी फसलों के उत्पादन करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस मौके पर परियोजना में कार्यरत डॉ. देवेंद्र चौहान, डीएस बिष्ट, मुकेश देवराड़ी, नरेंद्र मेहता, गजेंद्र सिंह, जगदीश भोजक, मनोज बिष्ट, महिला हाट संस्था समन्वयक राजेंद्र कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें