फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किमी सड़क बनाने को 12 साल भी पड़े कम

Mon, 28 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत 2004 में स्वीकृत 12 किमी लोधिया-चौमू मोटर मार्ग 12 साल में सिर्फ छह किमी बन सका है। मोटर मार्ग का निर्माण अधूरा होने से ग्रामीणों का सड़क का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण को आज भी तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क शीघ्र नहीं बनने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि 2004 में लोधिया-चौमू 12 किमी लंबा मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। 12 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब तक सिर्फ छह किमी ही सड़क बनी है। सड़क नहीं बनने से चौमू, कलसीमा, गंगापानी, सैज, भाटकोट, कुन्यूड़ा आदि गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के अभाव में ग्रामीणों को नजदीकी स्टेशन पहुंचने के लिए तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों को काफी दिक्कत होती है। कई बार गंभीर रूप से बीमार रोगी सड़क में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क शीघ्र नहीं बनी तो ग्रामीण जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 2017 में ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।  वहां उप प्रधान बहादुर सिंह, तुलसी देवी, भावना देवी, सथुली देवी, सुरेश सिंह, भगवती देवी, प्रताप राम, दीवान सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें