फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे पंप बंद रहे, शहर में नहीं आया पानी

Sun, 24 Sep 2017 09:57 PM IST
almora
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिन की बारिश से कोसी नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया। बारिश के साथ सिल्ट आने से जल संस्थान के पंप बंद हो गए। शनिवार शाम पांच बजे बंद हुए पंप जलस्तर सामान्य होने और सिल्ट कम होने के बाद 12 घंटे बाद रविवार सुबह खोले गए। इधर, पंप बंद होने से रविवार को नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। नवरात्र में पानी नहीं आने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर जलस्रोतों पर निर्भर रहे।   
विज्ञापन

बीते शनिवार को दिनभर तेज बारिश के कारण नदी में काफी मात्रा में सिल्ट आ गई थी। इससे कोसी नदी में स्थित जलसंस्थान के तीन पंप शाम पांच बजे से ठप हो गए। पानी लिफ्ट नहीं होने से रविवार को नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। पानी नहीं आने के कारण और नवरात्र पर्व होने के चलते लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
जल संस्थान के जेई बचे सिंह देवड़ी ने बताया कि शनिवार की तेज बारिश के कारण पंप हाउस के आसपास काफी सिल्ट आ गई थी। इस कारण तीनों पंपों को बंद करना पड़ा। रविवार सुबह पांच बजे पंप किसी तरह चालू किए गए। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि कोसी में बाढ़ आने और सिल्ट जमा होने से पंप बंद करने पड़े। रविवार को पंप चालू करने के बाद देर शाम तक सप्लाई शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें