अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांजधार में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में 119 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुंजवाल, प्रधान मल्ला बिनौला मीनाक्षी आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह बिष्ट ने कैंप का शुभारंभ किया। डॉ. बुशरा खान ने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को सेहत का ख्याल रखना चाहिए। वहां डॉ. नीता, डॉ. काजल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से ब्लाॅक समन्वयक कृष्ण सिंह धानक, नर्सिंग ऑफिसर भावना, अनुराधा, अंकिता, फार्मेसी ऑफिसर पूरन पवार, एएनएम ममता नेगी, अंजु पंत आदि मौजूद रहीं।