फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की सभी तैयारियां समय से कर लें पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने मतगणना के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटिड पोस्टर बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) और पोस्टल बैलेट बेहद ही संवेदनशील हैं। इसके लिए कार्मिकों की तैनाती कर प्रशिक्षण दें। इटीपीबीएस की गणना के लिए प्रत्येक 10 टेबल के लिए एक एआरओ की तैनारी कर सूचना मुख्य निर्वाचन कार्यालय को भेजें।

उन्होंने कहा कि ईटीपीबीएस मतगणना के समय नेटवर्क कनेक्टविटी का विशेष ध्यान रखें। बीएसएनएल के अलावा अन्य आपरेटरों की कनेक्टविटी चेक कराकर वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। ईटीपीबीएस की चार बार स्कैनिंग की जानी है। जिससे मतगणना में समय लगने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां कर लें। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर निर्देशों की जानकारी दे दें।
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने कहा कि मतगणना स्थल में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था पुख्ता करें। जनरेटर की भी व्यवस्था कर लें। वीसी में रिटर्निंग आफिसर नितिन सिंह भदौरिया, नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट डा. दीपक मुरारी, सूचना विज्ञान अधिकारी राकेश जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें