फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनुवानौला मे जनरल स्टोर में लगी आग से दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पनुवानौला कस्बे में एक जनरल स्टोर में सोमवार की रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जल गया। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
पनुवानौला निवासी प्रकाश जोशी की जनरल स्टोर की दुकान है। वह दुकान के प्रथम तल में रहते हैं। सोमवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर वह दुकान के निचले तल में स्थित कमरे में सोने चले गए। रात करीब 12 बजे दुकान में सामान गिरने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बाहर आए तो देखा दुकान से धुआं उठ रहा था। स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों को उन्होंने इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्रकाश जोशी के अनुसार अग्निकांड में उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मनोज गरजोला ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से जला सामान
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत टेड़ागाव में अंबूली देवी के कमरे में शार्ट सर्किट होने से लगी आग से सोफा, टीवी व साउंड बॉक्स जल गया। मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी व उनकी बहु अंदर के कमरे में सोए थे इसी दौरान बाहर के कमरे में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से उन्होंने आग पर काबू पाया। बताया कि आग बिजली के तारों से लगी। गृहस्वामी ने बताया कि अग्निकांड में कुल साठ हजार का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना राजस्व विभाग एवं ऊर्जा निगम को भी दे दी गई है। ब्यूरो
टेड़ागांव में आग लगने से जला सोफा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें