फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनेश्वरी धाम में भव्य समारोह के साथ प्रवेश द्वारा का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पटलगांव के खज्यूरां में स्थित लखनेश्वरी धाम में दो दिवसीय आध्यात्मिक समारोह की शुरुआत हो गई है। मां लखनेश्वरी के सानिध्य में हो रहे आयोजन के पहले दिन विशाल प्रवेश द्वारा का उद्घाटन विधायक महेश नेगी और लखनेश्वरी माता ने किया। इससे पहले नव स्थापति मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंगलवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन


पहले दिन मंदिर परिसर से नवनिर्मित प्रवेश द्वार तक बैंड-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। बाद में मंत्रोच्चार के बीच विधायक महेश नेगी और लखनेश्वरी माता ने प्रवेश द्वारा का उद्घाटन किया। इस मौके पर राम, लक्ष्मण, सीता, राधा-कृष्ण,गौरी- शंकर और लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना भी की गई। इससे पहले पूजा पाठ का कार्यक्रम चला। इस मौके पर मुख्य सेवक उमेश रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें