रानीखेत/द्वाराहाट। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट के शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। रानीखेत तहसील में आयोजित कार्यक्रम में कई युवा मतदाताओं को वोटर कार्ड भी दिए गए। एसडीएम गौरव चटवाल ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
चौबटिया में बीएलओ प्रमोद कुमार और उपराजस्व निरीक्षक ख्याली आर्या ने 15 गढ़वाल की सभी कंपनियों में जाकर 31 जवानों के मतदाता फार्म भी भरवाए। जीआईसी बटुलिया में मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पाठक की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बबीता, पलक, कृष्णा, चंद्रा, प्रमोद, योगेंद्र, प्रियांशु, विनोद, कपिल, हेमंत, हेमा, नीरज, रवींद्र, पलक, कपिल, आनंद, प्रमोद तिवारी, रवींद्र रावत, नितीश अव्वल रहे। एमडी तिवारी हाईस्कूल दैरी में भी मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य नवीन मैनाली ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया। जीआईसी द्वाराहाट, पीजी कालेज आदि में भी मतदाता दिवस मनाया गया। संकुल केंद्र जालली द्वारा जूहा ईड़ा चौधार के बच्चों को केंद्र में बुलाकर बाल संसद का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक महेश कुमार और शिक्षक प्रमोद पांडे आदि मौजूद थे। ब्यूरो