फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सवार यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर से डोटियाल सराईखेत की तरफ जा रही कुमाऊं आदर्श की बस से यात्रा कर रहे एक यात्री की बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यात्री स्याल्दे विकासखंड के सराईखेत के पुनियार बाखली का रहने वाला था। यात्री का शव सीएससी देवायल में रखा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल परिजन नहीं पहुंचे है और शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कुमाऊं आदर्श की बस संख्या यूके 04- पीए-0391 रामनगर से डोटियाल सराईखेत की तरफ जा रही थी। रामनगर से एक व्यक्ति बस में सवार हुआ और उसने परिचालक से सराईखेत तक का टिकट लिया। सुबह आठ बजे डोटियाल में बस रुकी तो सभी यात्री चाय पीने के लिए बस से उतर गए जबकि एक यात्री सीट पर लेटा रह गया।

परिचालक सुंदर सिंह ने यात्री को आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बस परिचालक यात्री को जालीखान तक लाया। यहां से उसे 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय लाया गया। अस्पताल के डॉ. प्रवीण बाटला ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान आनंद सिंह (50) पुत्र उमेद सिंह निवासी पुनियाल बाखली सराईखेत के रूप में हुई है। आनंद सिंह फरीदाबाद में एक होटल में कुक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। प्रथम दृष्टया इसे हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें